रांची : शांति, सदभाव, भाईचारे के साथ जुलूस का संचालन और खेल का प्रदर्शन करेंगे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2018 9:37 AM
विज्ञापन
रांची : मुहर्रम 2018 को लेकर धवताल अखाड़ा के तहत आनेवाले सभी अखाड़ों, खलीफाओं व उनके प्रतिनिधियों की बैठक गद्दी तंजीम में हुई़ इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुहर्रम की पहली तारीख, 11 सितंबर 2018 शाम सात बजे धवताल के मुख्य इमामबाड़ा, महावीर चौक में सरकारी अलम (निशान) खड़ा किया जायेगा़ सभी अखाड़े […]
विज्ञापन
रांची : मुहर्रम 2018 को लेकर धवताल अखाड़ा के तहत आनेवाले सभी अखाड़ों, खलीफाओं व उनके प्रतिनिधियों की बैठक गद्दी तंजीम में हुई़ इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुहर्रम की पहली तारीख, 11 सितंबर 2018 शाम सात बजे धवताल के मुख्य इमामबाड़ा, महावीर चौक में सरकारी अलम (निशान) खड़ा किया जायेगा़
सभी अखाड़े वक्त की पाबंदी का ध्यान रखेंगे़ धौताल अखाड़ा व सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के दिशा निर्देशों का पालन किया जायेगा़ सभी अखाड़े पूर्व की भांति शांति, सदभाव व भाईचारे के माहौल में जुलूस का संचालन व खेल का प्रदर्शन करेंगे़
बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित प्रमुख खलीफा जमशेद अली उर्फ पप्पू गद्दी व संचालन सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के महासचिव अकिलुर रहमान ने किया़ इसमें साहेब अली, अध्यक्ष मंसूर गद्दी, सरपरस्त जावेद गद्दी, कलीम गद्दी, फनना गद्दी, मनोज गद्दी, मेराज गद्दी, मोजाहिद गद्दी, गुलजार गद्दी, बशीर गद्दी, सलमान गद्दी, करीम खलीफा, जलील खलीफा, मोइन खलीफा, मोइज अख्तर खलीफा, कलीम खलीफा, लोटन चौधरी खलीफा, सगीर खलीफा, सलीम खलीफा, शादाब खान, मो सुल्तान, खुर्शीद खलीफा, हशमत खलीफा, आजाद खलीफा, जुनैद गद्दी, हैदर गद्दी, रब्बानी गद्दी, शमीम गद्दी, नईम टेलर, रशीद गद्दी, नसीम खलीफा समेत सैंकड़ों लोग शामिल हुए़ ऑल इंडिया गद्दी समाज के केंद्रीय उपाध्यक्ष साहेब अली ने धन्यवाद ज्ञापन किया़
रांची : श्री महावीर मंडल बड़ा तालाब रांची परिसर में शनिवार को महावीर मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा की अध्यक्षता में श्री कृष्ण जन्माष्टमी छठी महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुहर्रम कमेटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, दुर्गापूजा समिति के सभी आयोजक एवं श्री महावीर मंडल के कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे. इस दौरान निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी मुहर्रम और दुर्गापूजा महोत्सव शांतिपूर्वक एवं धूमधाम से मनाया जायेगा.
मौके पर मुहर्रम कमेटी के अकील उर रहमान, हीरा लाल साहू, डॉ वीरेंद्र साहू, डॉ राजेश गुप्ता, अशोक चौधरी, गोपाल पारिक, ज्योति सिंह, अशोक पुरोहित, कैलाश केसरी, बाबूलाल ठाकुर, रमेश सिंह, मोइज अख्तर भोलू, साहेब अली, पप्पू गद्दी व अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










