16 जिलों में जल्द ही बदले जायेंगे बिजली के तार, ट्रांसफार्मर व खंभे

रांची : शहरी एपीडीआरपी योजना की तरह अब गांव के लिए संपूर्ण बिजली ग्राम अाच्छादन योजना शुरू की गयी है. शुरुआत में 16 जिलों की निविदा चार पैकेज में फाइनल कर दी गयी है. काम भी आवंटित कर दिया गया है. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा इस योजना के तहत बिजली के पुराने तारे, […]
रांची : शहरी एपीडीआरपी योजना की तरह अब गांव के लिए संपूर्ण बिजली ग्राम अाच्छादन योजना शुरू की गयी है. शुरुआत में 16 जिलों की निविदा चार पैकेज में फाइनल कर दी गयी है. काम भी आवंटित कर दिया गया है. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा इस योजना के तहत बिजली के पुराने तारे, खंभे और ट्रांसफार्मर दुरुस्त किये जायेंगे.
आधारभूत संरचना का विकास किया जायेगा. राज्य के 32 हजार गांवों के लिए लगभग पांच हजार करोड़ की योजना तैयार की गयी है. पहले चरण में 900 करोड़ की योजना की मंजूरी दी गयी है. जिसमें चार पैकेज में 16 जिलों का काम दिया गया है. पहले चरण में दो और पैकेज की निविदा फाइनल होना बाकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










