रिश्वत लेते कनीय अभियंता गिरफ्तार

Updated at : 05 Jun 2014 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
रिश्वत लेते कनीय अभियंता गिरफ्तार

रांची: निगरानी ब्यूरो की टीम ने बुधवार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पथ निर्माण विभाग, रांची प्रमंडल के कनीय अभियंता शैलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. कनीय अभियंता ने रिश्वत के रुपये ठेकेदार आनंद कुमार सिंह से बकाया बिल का भुगतान करने के नाम पर मांगे थे. निगरानी एसपी विपुल शुक्ला ने बताया कि […]

विज्ञापन

रांची: निगरानी ब्यूरो की टीम ने बुधवार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पथ निर्माण विभाग, रांची प्रमंडल के कनीय अभियंता शैलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. कनीय अभियंता ने रिश्वत के रुपये ठेकेदार आनंद कुमार सिंह से बकाया बिल का भुगतान करने के नाम पर मांगे थे.

निगरानी एसपी विपुल शुक्ला ने बताया कि धनबाद निवासी आनंद कुमार सिंह ने टांगर-खलारी पथ की मरम्मत का काम 10.97 लाख रुपये में लिया था. मरम्मत का काम पूरा हो चुका था. विभाग में उनका बिल बकाया था. कार्य की मापी कर अंतिम बिल भुगतान करने का अनुरोध जब ठेकेदार आनंद कुमार ने विभाग से किया, तब कनीय अभियंता शैलेश कुमार ने उनसे रिश्वत के रूप में 10 हजार रुपये की मांग की.

इसके बाद आनंद ने इसकी लिखित जानकारी निगरानी ब्यूरो को दी. निगरानी एडीजी नीरज कुमार सिन्हा के निर्देश पर मामले की प्रारंभिक जांच हुई. जांच के दौरान निगरानी ने आरोप सही पाया. इसके बाद निगरानी की टीम बुधवार को मोरहाबादी पहुंची. जहां से निगरानी की टीम ने कनीय अभियंता शैलेश कुमार को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola