रांची : सौंदर्यीकरण की बाट जोह रहे चुटिया के कई तालाब

Updated at : 03 Sep 2018 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सौंदर्यीकरण की बाट जोह रहे चुटिया के कई तालाब

रांची : शहर का चुटिया इलाका कभी खेती के लिए मशहूर था. पूरे साल यहां सब्जी की खेती होती थी. चुटिया के लोग अपनी सब्जियां लेकर आसपास के बाजारों में पहुंचते थे. सब्जियों की खेती करने के लिए यहां बूढ़े-बुजुर्गों ने क्षेत्र में करीब दर्जन भर तालाबों का निर्माण कराया था. लेकिन, आज इन तालाबों […]

विज्ञापन
रांची : शहर का चुटिया इलाका कभी खेती के लिए मशहूर था. पूरे साल यहां सब्जी की खेती होती थी. चुटिया के लोग अपनी सब्जियां लेकर आसपास के बाजारों में पहुंचते थे.
सब्जियों की खेती करने के लिए यहां बूढ़े-बुजुर्गों ने क्षेत्र में करीब दर्जन भर तालाबों का निर्माण कराया था. लेकिन, आज इन तालाबों पर किसी का ध्यान नहीं है. आज ये तालाब तेजी से बढ़ते शहरीकरण की भेंट चढ़ चुके हैं.
जिन तालाबों से कभी आसपास के खेत की फसलों से लहलहाती थी, आज उनमें नाली और घरों से निकलने वाले सीवर का पानी डाला जा रहा है.
अधिकतर तालाबों में जलकुंभी तैर रहे हैं. क्षेत्र के महतो तालाब, हटिया तालाब, कमलू तालाब, नया तालाब व बिजली तालाब के पानी से अब बदबू उठने लगी है. स्थानीय लोगों ने भी इस संबंध में निगम के अधिकारियों से मांग की है कि जिस प्रकार से बनस तालाब व घासी तालाब का सौंदर्यीकरण करवाया गया, उसी प्रकार से चुटिया के अन्य तालाबों का भी सौंदर्यीकरण कराया जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola