रांची : सड़क पर उतरे झाविमो कार्यकर्ता, पुतला फूंका
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : धनबाद झाविमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह की हत्या के खिलाफ गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ता-नेता सड़क पर उतरे़ अपराधियों की गिरफ्तारी और धनबाद एसपी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रतिवाद मार्च निकाला़ इस दौरान अलबर्ट एक्का चौक के समीप मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका़ पार्टी नेता राजीव रंजन मिश्रा ने […]
विज्ञापन
रांची : धनबाद झाविमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह की हत्या के खिलाफ गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ता-नेता सड़क पर उतरे़ अपराधियों की गिरफ्तारी और धनबाद एसपी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रतिवाद मार्च निकाला़ इस दौरान अलबर्ट एक्का चौक के समीप मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका़ पार्टी नेता राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था समाप्त हो गयी है़
अपराधी बेलगाम हो गये है़ं झाविमो नेता की हत्या राजनीतिक साजिश के तहत की गयी है़ महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है़ मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रहें तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए़ युवा मोर्चा के अध्यक्ष उत्तम यादव ने कहा कि राजनीतिक संरक्षण में रणजीत सिंह की हत्या हुई है़
दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाये़ सरकार ने कार्रवाई नहीं की, तो झाविमो सड़क पर उतरेगा़ प्रदर्शन में राम मनोज साहू, मुन्ना बड़ाइक, भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र वर्मा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष राम मनोज साहू, ग्रामीण जिलाध्यक्ष मुन्ना बड़ाइक, मुजीब कुरैशी, शिवा कच्छप, जितेंद्र कुमार, बलकू उरांव , राहुल शाहदेव, नन्हे कच्छप, अमित सिंह, निर्मल पाहन, अभिलेख सिंह, विजय तिर्की, महावीर नायक, शिव शंकर साहू सहित कई लोग शामिल हुए़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










