रांची : राजीव गांधी ने देश को बदलने का किया काम : रामेश्वर उरांव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को कांग्रेस भवन में राजीव गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. इसके पूर्व राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. परिचर्चा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को कांग्रेस भवन में राजीव गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर परिचर्चा का आयोजन किया गया.
इसके पूर्व राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. परिचर्चा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि राजीव गांधी एक महापुरुष थे, जिन्होंने देश को बदलने का काम किया. मनरेगा, जवाहर लाल नेहरू रोजगार योजना उन्हीं की बनायी गयी नीतियां थी.
अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी ने कहा कि हर जिले में सद्भावना सप्ताह के माध्यम से राजीव गांधी की कृतित्व को याद किया जायेगा. इनके कार्यों को आमजनों तक पहुंचाया जायेगा.
प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि राजीव गांधी ने संचार के माध्यम से भारत को 21वीं सदी में ले जाने का सपना पूरा किया. मौके पर प्रवक्ता शमशेर आलम, विभाग प्रभारी रवींद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी सह प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, अख्तर अली, अख्तर हुसैन ने अपने विचार रखे. धन्यवाद ज्ञापन नूर मोहम्मद व संचालन वारिश कुरैशी ने किया. कार्यक्रम में हाजी अख्तर अंसारी,अभिलाष साहू, अजय केरकेट्टा, लाड़ली खातून, मो शकील खान समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










