रांची : एक्शन प्लान के तहत काम करने का निर्देश

Updated at : 19 Aug 2018 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : एक्शन प्लान के तहत काम करने का निर्देश

रांची : डीसी राय महिमापत रे ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि एक्शन प्लान के तहत कार्य करें ताकि, रांची जिला अाकांक्षी जिलों की श्रेणी में आगे आ सके. उन्होंने कहा कि 15 मंडियों को ई-नाम से जोड़ कर कृषि विपणन का कार्य ऑनलाइन करने का लक्ष्य निर्धारित है. इन्हें 31 अगस्त तक […]

विज्ञापन

रांची : डीसी राय महिमापत रे ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि एक्शन प्लान के तहत कार्य करें ताकि, रांची जिला अाकांक्षी जिलों की श्रेणी में आगे आ सके. उन्होंने कहा कि 15 मंडियों को ई-नाम से जोड़ कर कृषि विपणन का कार्य ऑनलाइन करने का लक्ष्य निर्धारित है.

इन्हें 31 अगस्त तक पूरा करें. श्री राय शनिवार को रांची जिले में चल रही योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे. कहा कि 31 अगस्त तक जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जितने भी शौचालयों का निर्माण हो रहा है, उनमें पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें. साथ ही जिले के सभी उत्क्रमित सरकारी विद्यालयों में इस माह के अंत तक बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त करें. ज्ञात हो कि नीति आयोग द्वारा कुल 117 जिलों का चयन आकांक्षी जिलों के रूप में किया गया है. इनमें झारखंड के 19 जिले शामिल हैं. नीति आयोग द्वारा निर्धारित 59 मापदंडों के आधार पर सरकार की योजनाओं को लाभुक तक पहुंचाना है. नीति आयोग द्वारा प्रतिदिन हर जिले की प्रगति की समीक्षा की जा रही है. बैठक में डीडीसी दिव्यांशु झा, एसडीओ अंजलि यादव,संगीता लाल समेत सारे अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola