रांची : कोबरा बटालियन को मिले 16 वीरता पदक झारखंड पुलिस को 12 सराहनीय सेवा पदक

Published at :15 Aug 2018 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : कोबरा बटालियन को मिले 16 वीरता पदक झारखंड पुलिस को 12 सराहनीय सेवा पदक

रांची : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस बार झारखंड के जिम्मे कुल 28 राष्ट्रपति पदक आया. इसमें झारखंड में तैनात सीआरपीएफ 209 कोबरा बटालियन ने नक्सलियों के खिलाफ अदम्य साहस का परिचय देते हुए 16 वीरता पदक हासिल किया. वहीं सेवा के दौरान बेहतर कार्य के लिए झारखंड पुलिस ने 12 सराहनीय सेवा पदक […]

विज्ञापन
रांची : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस बार झारखंड के जिम्मे कुल 28 राष्ट्रपति पदक आया. इसमें झारखंड में तैनात सीआरपीएफ 209 कोबरा बटालियन ने नक्सलियों के खिलाफ अदम्य साहस का परिचय देते हुए 16 वीरता पदक हासिल किया. वहीं सेवा के दौरान बेहतर कार्य के लिए झारखंड पुलिस ने 12 सराहनीय सेवा पदक पर कब्जा जमाया. इस बार झारखंड पुलिस के किसी भी आइपीएस अफसर को किसी भी श्रेणी में राष्ट्रपति पदक नहीं मिला. मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से राष्ट्रपति पदक पाने वालों की सूची जारी की गयी.
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष नक्सल प्रभावित राज्यों में सबसे ज्यादा वीरता पदक झारखंड राज्य के खूंटी जिले में तैनात सीआरपीएफ 209 कोबरा बटालियन के 16 जवानों एवं अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जायेगा.
23 नवंबर 2016 को लातेहार के करमडीह में नक्सलियों से हुए मुठभेड़ में 06 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया था. इसमें शामिल 209 कोबरा बटालियन के 11 जवानों एवं अधिकारियों को सम्मान मिलेगा.
वहीं 11 नवंबर 2016 को गुमला जिला के पालकोट में हुए मुठभेड़ मेंं माओवादी के बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी कमांडर आशीष को मार गिराया था. इसमें शामिल 05 अधिकारियों एवं जवानों को पुलिस वीरता पदक से नवाजा जायेगा. कोबरा के अफसरों व जवानों को झारखंड चैप्टर सीआरपीएफ के आइजी संजय आनंद लाठकर ने बधाई दी है.
सीआरपीएफ के सात को सराहनीय सेवा पदक : कमांडेंट अखिलेश कु सिंह, राजेश सहाय व एच रंजीत सिंह, डिप्टी कमांडेंट लगुन जोसेफ, इंस्पेक्टर मदन मोहन, एसआइ सुरेश थापा, हवलदार युगल किशोर सिंह.
209 कोबरा बटालियन में इनको मिला वीरता पदक
1. तापस घोष, कांस्टेबल
2. मिलन सिंह नेताम, कांस्टेबल
3. के. बिरसबोर सिन्हा, कांस्टेबल
4. सुमित कुमार, एसआइ
5. सुरेंद्र, हेड कांस्टेबल
6. श्यामपद राय, कांस्टेबल
7. सरोज कुमार मोहपात्रा, कांस्टेबल
8. संतोष कुमार यूकी, कांस्टेबल
9. नीलू बाबू, कांस्टेबल
10. मिथलेश कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट
11. विश्वदीप कपाल, असिस्टेंट कमांडेंट
12. कनन के, कांस्टेबल
13.मृत्युंजय देवनाथ, कांस्टेबल
14. जयंता सेन, कांस्टेबल
15. प्रतीक गुलिया, असिस्टेंट कमांडेंट
16. शिवपाल यूकी, कांस्टेबल
झारखंड पुलिस में इनको मिला सराहनीय सेवा पदक
1. राजेश कुमार सिन्हा, इंस्पेक्टर, सीआइडी, रांची 2. जय प्रकाश सिंह, एसआइ, सीआइडी, रांची 3. मुक्तिमान थापा, एसआइ, जैप, रांची 4. मनसिद्ध हेरेंज, एसआइ, जैप, धनबाद 5. लक्ष्मण कुमार सिंह, एएसआइ, जैप, रांची 6. मो. इश्तियाक अहमद, एएसआइ, गुमला 7. कैलाश कुमार श्रीवास्तव, हवलदार, जैप, रांची 8. शिवपूजन प्रसाद, हेड कांस्टेबल, आरइआरबी, चतरा 9. चंद्र भूषण सिंह, हेड कांस्टेबल, आइआरबी, चतरा 10. भारत गुरुंग, हेड कांस्टेबल, एसटीएफ, रांची 11. निस्तार सुंडी, हेड कांस्टेबल, खूंटी 12. हेम्ब्रम शिबू बाड़ा, हेड कांस्टेबल, जंगल वार फेयर, नेतरहाट
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola