रांची : चार मध्यस्थ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित

Updated at : 15 Aug 2018 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : चार मध्यस्थ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित

रांची : मध्यस्थता केंद्र रांची के चार मध्यस्थ को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया. मनीषा रानी को राज्य स्तरीय उत्कृष्ट मध्यस्थ (महिला) के रूप में नामित करते हुए मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल के हाथों दस अगस्त को सम्मानित किया गया था. यह सम्मान उन्हें उनकी सफलता दर 96.67 प्रतिशत को ध्यान में […]

विज्ञापन
रांची : मध्यस्थता केंद्र रांची के चार मध्यस्थ को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया. मनीषा रानी को राज्य स्तरीय उत्कृष्ट मध्यस्थ (महिला) के रूप में नामित करते हुए मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल के हाथों दस अगस्त को सम्मानित किया गया था. यह सम्मान उन्हें उनकी सफलता दर 96.67 प्रतिशत को ध्यान में रखते हुए दिया गया. इसके अलावा पुरुष वर्ग में एलके गिरि को उत्कृष्ट मध्यस्थ के रूप में सम्मानित किया गया.
उनकी सफलता दर 84 प्रतिशत रही. इसके अलावा विशेषज्ञ मध्यस्थ के रूप में पीएन सिंह एवं डॉ रश्मि प्रसाद को भी सम्मानित किया गया. प्रधान न्यायायुक्त सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार नवनीत कुमार, डालसा सचिव फहीम किरमानी ने सम्मानित होनेवाले सभी मध्यस्थों को बधाई दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola