रांची : ट्रक को जला देने के मामले की ली जानकारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी ने शनिवार को खूंटी के उपायुक्त सूरज सिंह व जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों के साथ खूंटी में बैठक की. नक्सली बंदी के दौरान खूंटी-तमाड़ रोड में अमृतसर के ट्रक ड्राइवर जोगा सिंह की नृशंस हत्या कर ट्रक समेत जला देने की घटना की […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी ने शनिवार को खूंटी के उपायुक्त सूरज सिंह व जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों के साथ खूंटी में बैठक की. नक्सली बंदी के दौरान खूंटी-तमाड़ रोड में अमृतसर के ट्रक ड्राइवर जोगा सिंह की नृशंस हत्या कर ट्रक समेत जला देने की घटना की विस्तृत जानकारी ली़
जिला प्रशासन ने जानकारी दी की ट्रक नंबर सीजे04बी 8285 राउरकेला से जमशेदपुर जा रहा था, जिसे नक्सलियों ने निशाना बनाया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक ड्राइवर व ट्रक लगभग जल चुके थे़ वारदात को अंजाम देने वालों ने गाड़ी के डीजल को ही गाड़ी व ड्राइवर पर छिड़क कर उसमें आग लगा दी़
उन्होंने बताया कि जोगा सिंह की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों से संपर्क किया गया है. मृतक के भाई रविवार की सुबह तक खूंटी पहुंच जायेंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










