नक्सली बंदी के दौरान नहीं चली लंबी दूरी की गाड़ियां, बाजार भी बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2018 4:31 AM
रांची : भाकपा माओवादी नक्सली संगठन की ओर से आहूत तीन जुलाई को बिहार-झारखंड बंद के दौरान झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाके में बंद का मिला-जुला असर रहा. खूंटी-तमाड़ मार्ग स्थित आराझापी में नक्सलियों ने बंदी के दौरान ट्रक चालक की गोली मार कर हत्या कर दी. फिर ट्रक को आग के हवाले कर दिया. […]
रांची : भाकपा माओवादी नक्सली संगठन की ओर से आहूत तीन जुलाई को बिहार-झारखंड बंद के दौरान झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाके में बंद का मिला-जुला असर रहा. खूंटी-तमाड़ मार्ग स्थित आराझापी में नक्सलियों ने बंदी के दौरान ट्रक चालक की गोली मार कर हत्या कर दी. फिर ट्रक को आग के हवाले कर दिया. इसके अलावा बंदी के दौरान राज्य के विभिन्न इलाकों से लंबी दूरी के वाहन नहीं चले. बाजार बंद रहा. लेकिन रेलवे परिचालन सामान्य रहा. खूंटी के अलावा और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.
इधर, बंद के दौरान राजधानी के विभिन्न बस स्टैंड से लंबी दूरी के वाहनों का परिचालन नहीं हुआ. खूंटी के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक पढ़ाने के लिए नहीं आये. बंदी का सबसे ज्यादा असर नक्सल प्रभावित इलाके सिमडेगा, खूंटी, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, गुमला, पलामू, चाईंबास सहित अन्य इलाके में रहा. वाहनों का परिचालन नहीं होने से माल ढुलाई भी प्रभावित रहा. रांची के ग्रामीण इलाके विशेष कर तमाड़ और खूंटी, सरायकेला से सटे इलाके में बंदी का असर रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










