सुसाइड नोट में नाम आने के बाद क्रिसलय को दो दिनों की रिमांड पर लिया गया

Updated at : 01 Aug 2018 2:55 AM (IST)
विज्ञापन
सुसाइड नोट में नाम आने के बाद क्रिसलय को दो दिनों की रिमांड पर लिया गया

रांची : लोअर बाजार पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजे गये क्रिसलय मिश्रा को पूछताछ के लिए दो दिनों के लिए रिमांड पर लिया है. रिमांड पर लेकर लोअर बाजार की पुलिस मंगलवार की रात थाना पहुंची. पुलिस उससे दीपक झा और रूपेश झा के संबंध में पूछताछ करेगी. गौरतलब है […]

विज्ञापन

रांची : लोअर बाजार पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजे गये क्रिसलय मिश्रा को पूछताछ के लिए दो दिनों के लिए रिमांड पर लिया है. रिमांड पर लेकर लोअर बाजार की पुलिस मंगलवार की रात थाना पहुंची. पुलिस उससे दीपक झा और रूपेश झा के संबंध में पूछताछ करेगी.

गौरतलब है कि क्रिसलय मिश्रा पर लोअर बाजार थाना में 27 जुलाई को केस दर्ज किया गया था. इसके बाद पुलिस ने उसे पश्चिम बंगाल के पार्क स्ट्रीट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था और 29 जुलाई को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था. उस पर फर्नीचर बेचने के नाम पर फर्जी रसीद ग्राहकों को देकर रुपये गबन करने का आरोप है. क्रिसलय का नाम दोबारा उस समय सामने आया जब कांके पुलिस ने सोमवार को सच्चिदानंद के पुत्र दीपक और रूपेश के पास से अलग-अलग सुसाइड नोट बरामद किया था. जिसमें रूपेश झा से जहां घटना के लिए क्रिसलय को जिम्मेदार ठहराया था.
वहीं दूसरी ओर दीपक झा ने धोखाधड़ी के आरोप में उसे बेवजह फंसाने का आरोप लगाया था. पुलिस के अनुसार दीपक से क्रिसलय की अंतिम मुलाकात लोअर बाजार थाना के हाजत में हुई थी. तब क्रिसलय ने दीपक पर धोखाधड़ी का आरोप लगा कर मालिक के सामने उसे बदनाम कर दिया था. जिसके कारण दुकान के मालिक ने दीपक को चार तमाचा भी मारा था. पुलिस के अनुसार क्रिसलय मिश्रा से दोनों भाइयों के सुसाइड नोट में आये तथ्यों के बारे में पूछताछ की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola