रांची : थर्मल पॉवर प्लांटों के प्रदूषण की जांच के लिए बनी कमेटी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड हाइकोर्ट में सोमवार को राज्य में संचालित थर्मल पावर प्लांटों से हो रहे प्रदूषण को लेकर स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. एक्टिंग चीफ जस्टिस डीएन पटेल व जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए विशेषज्ञों की कमेटी का गठन किया. कमेटी में पांच […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड हाइकोर्ट में सोमवार को राज्य में संचालित थर्मल पावर प्लांटों से हो रहे प्रदूषण को लेकर स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. एक्टिंग चीफ जस्टिस डीएन पटेल व जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए विशेषज्ञों की कमेटी का गठन किया. कमेटी में पांच सदस्य रखे गये. कमेटी में सेंट्रल इंस्टीट्यूट अॉफ माइनिंग एंड फ्यूल रिसर्च धनबाद (सीआइएमएफआर) के निदेशक डॉ प्रदीप कुमार सिंह, इंडियन इंस्टीट्यूट अॉफ टेक्नोलॉजी धनबाद (आइआइटी) के प्रो (डॉ) मनीष कुमार जैन, सेंट्रल यूनिवर्सिटी अॉफ झारखंड के डॉ मनोज कुमार, हाइकोर्ट के अधिवक्ता अतानू बनर्जी व अधिवक्ता पांडेय नीरज राय काे शामिल किया गया.
कमेटी को तीन माह में अंतरिम अथवा अंतिम जांच कर रिपोर्ट साैंपने का निर्देश दिया. खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की. सुनवाई के दाैरान एमीकस क्यूरी अधिवक्ता अभय प्रकाश ने पक्ष रखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










