रांची : निर्मल हृदय केंद्र से बेचा गया चौथा बच्चा बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2018 8:06 AM
विज्ञापन
रांची : निर्मल हृदय केंद्र द्वारा 50 हजार रुपये में बेचा गया चौथा बच्चा चुटिया क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है़ बच्चा पंकज प्रसाद व सुनीता देवी के पास से बरामद किया गया है़ वे लाेग मूल रूप से पलामू के छतरपुर के मटकावा निवासी है़ं कब-कब बरामद िकये गये बच्चे : गौरतलब है […]
विज्ञापन
रांची : निर्मल हृदय केंद्र द्वारा 50 हजार रुपये में बेचा गया चौथा बच्चा चुटिया क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है़ बच्चा पंकज प्रसाद व सुनीता देवी के पास से बरामद किया गया है़ वे लाेग मूल रूप से पलामू के छतरपुर के मटकावा निवासी है़ं
कब-कब बरामद िकये गये बच्चे : गौरतलब है कि पहला बच्चा दो जुलाई को उत्तर प्रदेश के ओबरा से, दूसरा बच्चा आठ जुलाई को मोरहाबादी के हरिहर सिंह रोड से, तीसरा बच्चा 11 जुलाई को कोकर के खोरहा टोली, डॉन बास्को स्कूल के पीछे से और चौथा बच्चा 15 जुलाई चुटिया से बरामद किया गया़ बच्चे को निर्मल हृदय केंद्र की सिस्टर कोंसीलिया और कर्मचारी अनिमा इंदवार के बताये अनुसार कोतवाली पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बरामद किया है.
एसएसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि कोंसीलिया और अनिता इंदवार को रिमांड पर लिये जाने के बाद पुलिस ने दोनों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने बच्चा कहां और किसे बेचा गया के बारे में जानकारी दी़ उनकी रिमांड अवधि सोमवार तक है़
उनसे पूछताछ की जा रही है, जिसमें कुछ अन्य मामलों का खुलासा होने की संभावना है़ गौरतलब है कि दो जुलाई को पहला बच्चा बरामद होने के बाद तीन जुलाई को सीडब्ल्यूसी ने इस संबंध में कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी़ उसी के आधार पर चार जुलाई काे अनिमा इंदवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, उसके बाद पांच जुलाई को सिस्टर कोंसिलिया को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










