इटकी बाजार के परिसर में लगे आठ सीसीटीवी कैमरे

Updated at : 13 Jul 2018 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
इटकी बाजार के परिसर में लगे आठ सीसीटीवी कैमरे

हिंदू जागरण समिति व अंजुमन इस्लामिया के सहयोग से लगे कैमरे इटकी : क्षेत्र में शांति व शरारती तत्वों पर नजर रखने को लेकर इटकी बाजार परिसर में आठ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. जिला प्रशासन की पहल व हिंदू जागरण समिति एवं अंजुमन इस्लामिया के सहयोग से लगाये गये कैमरे को गुरुवार […]

विज्ञापन
हिंदू जागरण समिति व अंजुमन इस्लामिया के सहयोग से लगे कैमरे
इटकी : क्षेत्र में शांति व शरारती तत्वों पर नजर रखने को लेकर इटकी बाजार परिसर में आठ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. जिला प्रशासन की पहल व हिंदू जागरण समिति एवं अंजुमन इस्लामिया के सहयोग से लगाये गये कैमरे को गुरुवार को चालू किया गया. इटकी बाजार परिसर, जगन्नाथ मंदिर, जामा मस्जिद, गुलजार रोड व बनिया टोली रोड अब कैमरे की जद में रहेगा व इन स्थानों की हर गतिविधि कैमरे में कैद होती रहेगी.
मौके पर थाना प्रभारी रामअवतार, हिंदू जागरण समिति के अध्यक्ष सह जिप सदस्य लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव, अंजुमन इस्लामिया के संरक्षक सह पूर्व जिप सदस्य मसूद आलम, कृष्णा राम तिवारी, कलीम अंसारी, अजीत केसरी, इकबाल अंसारी, अरविंद केसरी, राजा परवेज आलम, मो सलीम, जगमोहन महतो, आजाद कुरैशी, सईद अंसारी, अभिषेक सिंह, हाजी मोइन, राम लगन केसरी, धनेश साहू, हीरू अंसारी, लाला खान, विजय कुमार सहित अन्य शामिल थे. ज्ञात हो कि ईद से दो दिन पूर्व बाजारटांड़ में हो-हंगामा को लेकर जिला पुलिस की पहल पर दोनों वर्गों के प्रबुद्ध लोगों ने सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola