NCERT ने जारी किया रिजल्ट, राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे परीक्षा में झारखंड के विद्यार्थी थर्ड डिवीजनर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2018 7:21 AM
सुनील कुमार झा रांची : देश में पहली बार एनसीइआरटी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया. इस परीक्षा में सरकारी स्कूल के 10वीं क्लास के विद्यार्थी शामिल हुए थे. इस परीक्षा में झारखंड के विद्यार्थियों का औसत प्राप्तांक थर्ड डिवीजन के बराबर है. अर्थात राज्य के किसी […]
सुनील कुमार झा
रांची : देश में पहली बार एनसीइआरटी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया. इस परीक्षा में सरकारी स्कूल के 10वीं क्लास के विद्यार्थी शामिल हुए थे. इस परीक्षा में झारखंड के विद्यार्थियों का औसत प्राप्तांक थर्ड डिवीजन के बराबर है.
अर्थात राज्य के किसी भी जिले के विद्यार्थी का ओवरऑल औसत प्राप्तांक 45 फीसदी तक नहीं पहुंच सका. सबसे बेहतर रिजल्ट पश्चिमी सिंहभूम जिले के विद्यार्थियों का रहा. उनका औसत प्राप्तांक 43.88 प्रतिशत रहा. वहीं पलामू जिले का रिजल्ट सबसे खराब रहा. यहां के विद्यार्थियों का औसत प्राप्तांक 30.3 फीसदी रहा.
पांच विषयों की हुई थी परीक्षा : राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे परीक्षा में गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी व हिंदी विषय की परीक्षा ली गयी थी. झारखंड के विद्यार्थियों का सबसे बेहतर प्राप्तांक हिंदी में आया है. किसी भी विषय में विद्यार्थियों का औसत अंक 60 फीसदी तक नहीं पहुंच सका. साइंस व गणित का रिजल्ट सबसे खराब रहा.
परीक्षा इस वर्ष जनवरी में ली गयी थी. इससे पूर्व एनसीइआरटी ने कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों के लिए परीक्षा आयोजित की थी. कक्षा तीन से आठ तक के जारी रिजल्ट में यह बात सामने आयी थी कि जैसे-जैसे विद्यार्थियों की कक्षाएं बढ़ती हैं, राज्य के विद्यार्थी गणित व साइंस में कमजोर होते चले जाते हैं.
जिला औसत प्राप्तांक
पश्चिमी सिंहभूम 43.88%
बोकारो 41.09%
सरायकेला 40.63%
धनबाद 38.59%
पूर्वी सिंहभूम 38.22%
रामगढ़ 37.98%
गोड्डा 37.36%
खूंटी 37.29%
लातेहार 36.82%
चतरा 35.51%
देवघर 35.24%
हजारीबाग 35.18%
रांची 35.18%
दुमका 34.89%
पाकुड़ 34.28%
सिमडेगा 34.14%
गढ़वा 33.25%
कोडरमा 32.99%
लोहरदगा 32.94%
गुमला 32.42%
जामताड़ा 32.29%
गिरिडीह 31.71%
साहेबगंज 31.39%
पलामू 30.30%
आठ जिले में गणित का औसत अंक 30% से कम
रांची. गणित विषय में आठ जिलाें के बच्चों का औसत प्राप्तांक पास मार्क्स से भी कम है. पलामू, साहेबगंज, गिरिडीह, जामताड़ा, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, रांची के विद्यार्थियों का औसत अंक 30 फीसदी से कम है. वहीं विज्ञान में पलामू, साहेबगंज, गिरिडीह, जामाताड़ा, लोहरदगा, कोडरमा, गढ़वा व पाकुड़ के विद्यार्थियों का ओवरऑल अंक 30 प्रतिशत से कम है.
रांची 13वें और खूंटी 8वें स्थान पर
एनसीइआरटी द्वारा जारी रिजल्ट में रांची को राज्य में 13वां स्थान मिला है. खूंटी के बच्चों का रिजल्ट रांची के बच्चों से बेहतर है. खूंटी को राज्य में आठवां स्थान प्राप्त हुआ है. गणित में रांची के बच्चों का औसत प्राप्तांक 29.35 फीसदी रहा, जो पास मार्क्स से भी कम है. रांची के बच्चों का साइंस में औसत प्राप्तांक 30.13, सामाजिक विज्ञान में 38.16, अंग्रेजी में 30.58 व हिंदी में 47.7 फीसदी है. रांची के बच्चों का औसत प्राप्तांक 35.18% रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










