रिम्स इमरजेंसी के सामने लगी वाटर वेंडिंग मशीन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची. रिम्स इमरजेंसी के सामने कैंट ने वाटर वेंडिंग मशीन लगायी है. मशीन में दो रुपये का सिक्का डालने पर एक लीटर पानी मिलेगा. वहीं, पांच रुपये का सिक्का डालने पर पांच लीटर पानी मिलेगा. मशीन का शुभारंभ शुक्रवार को रिम्स निदेशक डॉ आरके श्रीवास्तव व अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप ने किया. वाटर वेंडिंग मशीन […]
विज्ञापन
रांची. रिम्स इमरजेंसी के सामने कैंट ने वाटर वेंडिंग मशीन लगायी है. मशीन में दो रुपये का सिक्का डालने पर एक लीटर पानी मिलेगा. वहीं, पांच रुपये का सिक्का डालने पर पांच लीटर पानी मिलेगा.
मशीन का शुभारंभ शुक्रवार को रिम्स निदेशक डॉ आरके श्रीवास्तव व अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप ने किया. वाटर वेंडिंग मशीन के लग जाने से मरीज व उनके परिजनों को शुद्ध पानी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा. परिजनों को 15 से 20 रुपये खर्च कर बोतलबंद पानी नहीं खरीदना पड़ेगा. हालांकि, कुछ लोगों को कहना कि वाटर मशीन ठीक है, लेकिन उसका जगह उपयुक्त नहीं है. इससे पानी फैलेगा और लोगों के गिरने की संभावना बनेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










