पिस्कानगड़ी : घटनास्थल पर ही युवक की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

ट्रक ने स्कूटी सवार को पीछे से मारा धक्का पिस्कानगड़ी : थाना क्षेत्र के प्रेमनगर चौक के पास शुक्रवार शाम पांच बजे के आसपास एक ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान नगड़ी थाना क्षेत्र के तुसमू गांव निवासी प्रकाश उरांव (25) के रूप में की […]
विज्ञापन
ट्रक ने स्कूटी सवार को पीछे से मारा धक्का
पिस्कानगड़ी : थाना क्षेत्र के प्रेमनगर चौक के पास शुक्रवार शाम पांच बजे के आसपास एक ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान नगड़ी थाना क्षेत्र के तुसमू गांव निवासी प्रकाश उरांव (25) के रूप में की गयी है. प्रकाश एक दोस्त की स्कूटी लेकर दोपहर तीन बजे घर से अपनी नानी के घर इटकी जा रहा था. जैसे ही वह नगड़ी के प्रेमनगर चौक के पास पहुंचा, पीछे से ट्रक नंबर सीजी 22 जे 7345 ने उसे पीछे से धक्का मार दिया.
जिससे वह सड़क पर ही गिर गया और उसकी वहीं मौत हो गयी. घटना के बाद चालक वहीं पर ट्रक छोड़ कर भाग निकला. ग्रामीण घटना स्थल पर जमा हो गये, जिससे आधे घंटे तक रांची-गुमला रोड जाम रहा. सूचना पर नगड़ी पुलिस ने शव व दोनों वाहन को थाना ले आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










