डेढ़ माह में 45 लाख आदिवासियों को योजनाओं का लाभ दिलायेगी सरकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2018 4:43 AM
रांची : सरकार की ओर से हूल दिवस 30 जून से 15 अगस्त तक 1000 से अधिक जनसंख्या वाले वैसे गांव जिसमें आदिवासियों की संख्या 50 प्रतिशत से अधिक है, उनमें आदिवासी जन उत्थान अभियान चलाया जायेगा. इस अभियान के तहत उज्ज्वला योजना, उजाला, ओडीएफ, प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री जन धन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन […]
रांची : सरकार की ओर से हूल दिवस 30 जून से 15 अगस्त तक 1000 से अधिक जनसंख्या वाले वैसे गांव जिसमें आदिवासियों की संख्या 50 प्रतिशत से अधिक है, उनमें आदिवासी जन उत्थान अभियान चलाया जायेगा. इस अभियान के तहत उज्ज्वला योजना, उजाला, ओडीएफ, प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री जन धन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना, मिशन इंद्रधनुष एवं सौभाग्य योजना का शत प्रतिशत कार्यान्वयन किया जायेगा.
डेढ़ माह में लगभग 45 लाख आदिवासियों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के सचिव ने अलग-अलग तिथियों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी. राज्य 20 सूत्री के उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि झारखंड में विकास की गति तेज हुई है. योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसको लेकर कार्य किया जा रहा है. राज्य के 264 में से 179 प्रखंडों में 20 सूत्री के कार्यालय खुल गये हैं. इसके अलावा आठ जिलों में भी 20 सूत्री के कार्यालय में काम शुरू हो गया है.
श्री प्रसाद ने सभी उपायुक्तों से समय पर रिपोर्ट भेजने का आग्रह किया. मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि अगले छह माह ट्रांसफाॅरमेशन का है. कई महत्वाकांक्षी योजनाओं पर काम चल रहा है. छह माह में इसका असर धरातल पर दिखने लगेगा. सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना का काम चल रहा है. 108 एंबुलेंस सेवा को और बेहतर बनाने के लिए 150 नये एंबुलेंस लाये जायेंगे. 15 अगस्त से राज्य में प्रधानमंत्री खाद्य सुरक्षा योजना शुरू होगी. इसमें राज्य के 58 लाख लोग लाभान्वित होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










