ePaper

भानु प्रताप शाही के काला धन को सफेद करने अजय सिंह ने रांची में किया सरेंडर

Updated at : 27 Apr 2018 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
भानु प्रताप शाही के काला धन को सफेद करने अजय सिंह ने रांची में किया सरेंडर

रांची : झारखंड सरकार में मंत्री रहे भानु प्रताप शाही के काला धन को सफेद करने के मामले में उनके करीबी अजय सिंह ने शुक्रवार को रांची में सरेंडर कर दिया. करीब 8 करोड़ रुपये के काला धन को सफेद करने के आरोपी अजय ने इन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (इडी) के विशेष जज अनिल कुमार मिश्र की […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड सरकार में मंत्री रहे भानु प्रताप शाही के काला धन को सफेद करने के मामले में उनके करीबी अजय सिंह ने शुक्रवार को रांची में सरेंडर कर दिया. करीब 8 करोड़ रुपये के काला धन को सफेद करने के आरोपी अजय ने इन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (इडी) के विशेष जज अनिल कुमार मिश्र की अदालत में सरेंडर किया. यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. सरेंडर करने के तुरंत बाद अजय सिंह के वकील ने जमानत याचिका दाखिल की, जिसे इडी के विशेष जज ने खारिज कर दिया.

अजय सिंह पर आरोप है कि उसने भानु प्रताप के काला धन को सफेद किया. उसने शाही के 5.68 करोड़ रुपये अतुल जालान की कंपनी में निवेश किया. अतुल जालान की कंपनी ने यह राशि ग्रीन मर्चेंट को दी और ग्रीन मर्चेंट ने चेक के माध्यम से भानु प्रताप की दो कंपनियों में इस राशि का निवेश किया. ज्ञात हो कि अजय सिंह ने शाही के 7.97 करोड़ रुपये के काला धन को सफेद करने में अहम भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola