ePaper

रांची : दुमका कोषागार मामले में आज इनको कोर्ट सुनायेगी सजा

Updated at : 18 Apr 2018 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : दुमका कोषागार मामले में आज इनको कोर्ट सुनायेगी सजा

रांची : चारा घोटाला दुमका कोषागार से जुड़े दूसरे मामले आरसी 45ए/96 में सभी 37 अभियुक्तों की सजा के बिंदु पर सुनवाई पूरी हो गयी है. सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत ने मामले में सजा सुनाने के लिए 18 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है. मंगलवार को नौ अभियुक्तों के मामले में […]

विज्ञापन
रांची : चारा घोटाला दुमका कोषागार से जुड़े दूसरे मामले आरसी 45ए/96 में सभी 37 अभियुक्तों की सजा के बिंदु पर सुनवाई पूरी हो गयी है. सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत ने मामले में सजा सुनाने के लिए 18 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है. मंगलवार को नौ अभियुक्तों के मामले में सुनवाई हुई. इनमें, सुर्देंदु कुमार दास, राजन मेहता, संजय शंकर, संजय कुमार अग्रवाल, शशि कुमार सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा, सुशील कुमार सिन्हा, त्रिपुरारी मोहन प्रसाद अौर विनोद कुमार झा शामिल हैं.
अभियुक्त संजय शंकर अौर सुर्देंदु कुमार दास की अोर से अधिवक्ता संजय ने बहस की. उन्होंने कहा कि अभियुक्त लंबे समय से मुकदमा लड़ रहे हैं. कई तरह की बीमारियां हैं, अत: इन्हें कम से कम सजा दी जाये. सीबीआइ की अोर से विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार काका ने कहा कि चारा घोटाला के इस मामले में वर्ष 1991 से 95 तक की अवधि में 34 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध निकासी हुई. इसे ध्यान में रखते हुए अभियुक्तों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए. ये दया के पात्र नहीं हैं. गौरतलब है कि आरसी 45ए/96 मामले में 42 आरोपियों के खिलाफ ट्रायल चल रहा था.
इनको सुनायी जायेगी सजा
अजीत कुमार सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, अरुण कुमार, अजीत कुमार वर्मा, विमलकांत दास, विनोद कुमार झा, दयानंद कश्यप, दिनेश कुमार सिन्हा, फ्रेडी केरकेट्टा, दिनेश्वर प्रसाद शर्मा, गोपीनाथ दास, हरेंद्र नाथ वर्मा, हरीश चंद्र अग्रवाल, कृष्ण कुमार प्रसाद, कृष्ण मुरारी साह, मनोरंजन प्रसाद, मनोज कुमार श्रीवास्तव, मोहिंदर सिंह बेदी, नंद किशोर प्रसाद, अोम प्रकाश दिवाकर, पंकज मोहन भोई, पीतांबर झा, प्रकाश कुमार लाल, रघुनंदन प्रसाद, राधा मोहन मंडल, राकेश कुमार अग्रवाल, राम अवतार शर्मा, रवि कुमार सिन्हा, राकेश गांधी उर्फ सुनील गांधी, राजन मेहता, शशि कुमार सिन्हा, सुर्देंदु कुमार दास, संजय शंकर, संजय अग्रवाल, सुनील कुमार सिन्हा, सुशील कुमार सिन्हा, त्रिपुरारी मोहन प्रसाद.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola