बोले जयंत सिन्हा- पिताजी मेरे पक्ष में प्रचार करेंगे या विपक्ष के, वो ही जानें
Updated at : 30 Mar 2018 7:13 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा है कि पिताजी (यशवंत सिन्हा)को मेरा काम पसंद आयेगा, तो मुझे वोट करेंगे़ मेरे पक्ष में प्रचार करेंगे या विपक्ष में, यह वो ही जाने़ं चुनाव में उनका क्या व्यवहार रहेगा, यह उनका मामला है़ श्री सिन्हा भाजपा कार्यालय में पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे […]
विज्ञापन
रांची : केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा है कि पिताजी (यशवंत सिन्हा)को मेरा काम पसंद आयेगा, तो मुझे वोट करेंगे़ मेरे पक्ष में प्रचार करेंगे या विपक्ष में, यह वो ही जाने़ं चुनाव में उनका क्या व्यवहार रहेगा, यह उनका मामला है़
श्री सिन्हा भाजपा कार्यालय में पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे़ उन्होंने कहा कि इस मामले पर और सवाल करना है, तो उनसे ही बात करे़ं भाजपा के वरिष्ठ नेता व उनके पिता यशवंत सिन्हा के लगातार पार्टी विरोधी बयान पर श्री सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का हक है़ उन्होंने कहा कि पिता से उनके रिश्ते अलग हैं, राजनीतिक जीवन अलग है़
लोकतंत्र की यह खूबी है कि सभी बोलने के लिए स्वतंत्र है़ं लोकतंत्र में आलोचना और विरोध होना चाहिए़ आलोचना का भाजपा स्वागत करती है, लेकिन चर्चा अपनी जगह है और आलोचना अलग है़ मौके पर प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल और प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक मौजूद थे़
सदन की गरिमा नष्ट कर दी : जयंत सिन्हा ने कहा कि लगातार सदन की कार्यवाही को बाधित कर विपक्ष ने सदन की गरिमा को नष्ट करने का काम किया है़ कई सप्ताह से सदन सुचारु रूप से नहीं चल पा रहा है़
विपक्ष की रणनीति के कारण संसद काम नहीं कर पा रहा है़ अविश्वास प्रस्ताव हो या सार्वजनिक बैंक का मामला, सरकार चर्चा के लिए तैयार है़ विपक्ष चर्चा को मानने के लिए तैयार नहीं है़ विपक्ष ने संसदीय परंपरा को नष्ट कर दिया है़ यह देश के लिए अच्छा नहीं है़ विपक्ष विश्वास खो रहा है़ अब तो जनता भी विपक्ष की आलोचना करने लगी है़
यूपीए ने महाराजा को भिखारी बना दिया था, निवेश ठीक है
केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि एयर इंडिया में विनिवेश देश के हित में है़ यूपीए सरकार ने महाराजा को भिखारी बना दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसी भिखारी को फिर से महाराजा बना दिया है़ उन्होंने कहा कि एयर इंडिया पर ऋण का बोझ 50 हजार करोड़ था़ वर्तमान सरकार ने ऋण को आधा कर दिया है अब एयर इंडिया के पास 24 हजार 576 करोड़ का ऋण है़ निवेश प्रक्रिया से एयर इंडिया के कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा़
सत्ता के लिए बन रहा है महागठबंधन
श्री सिन्हा ने कहा कि आज देश भर में महागठबंधन की बात हो रही है़ यह महागठबंधन सिर्फ सत्ता के लिए बनती है़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कारण देश की जनता की पहली पसंद भाजपा बनी हुई है़ देश की जनता यह समझ चुकी है कि विकास की इच्छा और काम करने की क्षमता सिर्फ भाजपा में है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




