रांची में लालू प्रसाद यादव को आया चक्कर

रांची : राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज रांची में हैं. वे यहां चारा घोटाला मामले में पेशी के लिए आये हैं. आज जब वे कोर्ट के लिए निकल रहे थे, तभी उन्हें चक्कर आया और उसके बाद उन्होंने कुछ देर बैठ कर आराम किया. तबीयत ठीक होने पर वे फिर अदालत […]
रांची : राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज रांची में हैं. वे यहां चारा घोटाला मामले में पेशी के लिए आये हैं. आज जब वे कोर्ट के लिए निकल रहे थे, तभी उन्हें चक्कर आया और उसके बाद उन्होंने कुछ देर बैठ कर आराम किया. तबीयत ठीक होने पर वे फिर अदालत के लिए निकले और अदालत पहुंच गये हैं. लालू प्रसाद यादव के केस के स्थानांतरण पर आज अदालत में सुनवाई होनी है.
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से लालू प्रसाद यादव लगातार रांची के चक्कर लगा रहे हैं. शीर्ष अदालत द्वारा अलग-अलग मामलों की सुनवाई अलग-अलग होने संंबंधी आदेश के बाद उन्हें नियमित रूप से रांची आना पड़ रहा है. लालू चाहते हैं कि उनके मामले की सुनवाई स्थानांतरित कर दी जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




