ePaper

रांची : रेलवे क्रासिंग में दिखा ट्रेन और ट्रैफिक के बीच अजीब नजारा

Updated at : 14 Aug 2017 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
रांची : रेलवे क्रासिंग में दिखा ट्रेन और ट्रैफिक के बीच अजीब नजारा

रांची : झारखंड की राजधानी रांची की बढ़ती आबादी ने परिवहन व्यवस्था को ध्वस्त कर रखा है. आबादी की बोझ से शहर की सड़कों पर रेंगते वाहन आपको देखने को मिलते ही होंगे लेकिन अब ट्रेन परिचालन भी इससे अछूता नहीं रहा है. रांची से मुरी की ओर जाने वाले रूट पर रेलवे क्रासिंग में […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड की राजधानी रांची की बढ़ती आबादी ने परिवहन व्यवस्था को ध्वस्त कर रखा है. आबादी की बोझ से शहर की सड़कों पर रेंगते वाहन आपको देखने को मिलते ही होंगे लेकिन अब ट्रेन परिचालन भी इससे अछूता नहीं रहा है. रांची से मुरी की ओर जाने वाले रूट पर रेलवे क्रासिंग में हमेशा जाम की स्थिति देखने को मिलती है.

इस अजीबोगरीब स्थिति की वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं. यह युवा व तेज – तर्रार पत्रकार सुधीर कुमार के वॉल से ली गयी है. इस दिलचस्प वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह से अपने- अपने वाहनों में आये लोग ट्रेन गुजरने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं ट्रेन भी इस आशंका से रूकी हुई है कि कहीं कोई हादसा नहीं हो जाये. ट्रेन का ड्राइवर इसकी स्पीड को कम कर देता है, ताकि कोई दुर्घटना न हो जाये. मानवरहित फाटक के समीप एक रेलवे का कर्मचारी है, जो क्रासिंग से गुजरने वाले लोगों को रोकता है. मिला – जुला कर स्थिति हास्यास्पद बन जाती है.

दरअसल जिस इलाके में यह रेलवे क्रासिंग है, वहां की आबादी बहुत कम हुआ करती थी लेकिन अब रांची के राजधानी बनने के बाद यह सघन आबादी वाला इलाका बन चुका है. लिहाजा यहां 24 घंटे में 40 बार फाटक बंद होती है. रांची शहर में ट्रेन का रूट जिस तरह से बनाया गया है, वह शहर को दो भागों में बांट देती है. इस वजह से भी यहां के लोगों को कुछ ज्यादा ही तकलीफउठानी पड़ती है.

ऐसे वक्त में जब रेल मंत्री सुरेश प्रभु हर जगह मानवरहित फाटक और ओवरब्रिज निर्माण पर जोर देने की बात कर रहे हैं.एक घनी आबादी वाली रेलवे क्रासिंग जहां हर रोज लाखों यात्री प्रभावित होते हैं, इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा है. ध्यान रहे ट्रेन की स्पीड भी ओवरब्रिज नहीं होने की वजह से प्रभावित हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola