झारखंड : तीन दिन सक्रिय रहेगा मॉनसून, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Updated at : 12 Aug 2017 10:58 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : अगले तीन दिनों तक झारखंड में मॉनसून सक्रिय रहेगा. इससे राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. कुछ जिलों में सामान्य बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है. इधर, शुक्रवार को राजधानी में करीब एक घंटे तक अच्छी बारिश हुई. मौसम विभाग […]
विज्ञापन
रांची : अगले तीन दिनों तक झारखंड में मॉनसून सक्रिय रहेगा. इससे राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. कुछ जिलों में सामान्य बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है. इधर, शुक्रवार को राजधानी में करीब एक घंटे तक अच्छी बारिश हुई. मौसम विभाग ने रांची में करीब छह मिमी तथा डालटनगंज में पांच मिमी बारिश दर्ज की है.
मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने कहा है कि पाकुड़, साहेबगंज, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा और देवघर जिले में सात से लेकर 11 सेमी तक बारिश हो सकती है. झारखंड के ऊपर मॉनसून का टर्फ बना हुअा है. बिहार से सटे जिलों में इसका असर ज्यादा हो सकता है. मौसम विभाग ने कहा है कि 12 व 13 अगस्त को चतरा, गढ़वा, कोडरमा, लातेहार और पलामू में भी अच्छी बारिश की उम्मीद है. 13 अगस्त को रांची सहित बोकारो, गमुला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में भी बारिश हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




