बंद घर का ताला तोड़ 1.50 लाख नकद व जेवरात की चोरी

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना क्षेत्र के सोंस गांव निवासी सूरज महतो के बंद घर का ताला तोड़ अपराधियों ने धावा बोला और 1.50 लाख रुपये नकद समेत 50 हजार रुपये के जेवरात की चोरी कर फरार हो गये.

विज्ञापन

चान्हो. थाना क्षेत्र के सोंस गांव निवासी सूरज महतो के बंद घर का ताला तोड़ अपराधियों ने धावा बोला और 1.50 लाख रुपये नकद समेत 50 हजार रुपये के जेवरात की चोरी कर फरार हो गये. घटना को लेकर भुक्तभोगी ने थाना में आवेदन दिया है. जानकारी के अनुसार 29 मई को सूरज महतो रात करीब आठ बजे अपने पुराने घर में ताला लगा सपरिवार अपने निर्माणाधीन नये घर में गये थे. वहां से रात करीब दस बजे वह वापस लौटे, तो देखा कि पुराने घर के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर कमरे में अलमारी के सारे सामान बिखरे पड़े थे. अलमीरा में रखे डेढ़ लाख रुपये नकद, करीब 50 हजार के जेवरात व अन्य सामान गायब थे. घर बनवाने के लिए उन्होंने पैसे रखे थे. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola