नींबू पहाड़ अवैध खनन की सीबीआइ जांच के मामले में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने नींबू पहाड़ पर हुए अवैध खनन मामले में सीबीआइ जांच को चुनौती देनेवाली राज्य सरकार की क्रिमिनल रिट याचिका पर सुनवाई की. मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. इससे पूर्व राज्य सरकार की ओर से […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने नींबू पहाड़ पर हुए अवैध खनन मामले में सीबीआइ जांच को चुनौती देनेवाली राज्य सरकार की क्रिमिनल रिट याचिका पर सुनवाई की. मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. इससे पूर्व राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पक्ष रखा. सुनवाई में महाधिवक्ता राजीव रंजन, अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने श्री सिब्बल को सहयोग किया.

उनकी ओर से अदालत को बताया गया कि नींबू पहाड़ में अवैध खनन को लेकर सीबीआइ ने राज्य सरकार की अनुमति लिये बिना ही प्राथमिकी दर्ज कर दी है, जो गलत है. इसके लिए हाइकोर्ट ने भी सीबीआइ को आदेश नहीं दिया था. यदि सीबीआइ को प्रारंभिक जांच (पीइ) में तथ्य मिला भी था, तो उसे राज्य सरकार से अनुमति लेनी चाहिए थी, लेकिन सीबीआइ की ओर से ऐसा नहीं किया गया, सीधे प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी. श्री सिब्बल ने सीबीआइ द्वारा दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने का आग्रह किया.

सीबीआइ के अधिवक्ता ने किया सरकार की दलील का विरोध: सीबीआइ की ओर से वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार ने राज्य सरकार की दलील का विरोध किया. उन्होंने बताया कि झारखंड हाइकोर्ट का ही आदेश था कि यदि पीइ में आपराधिक घटनाओं के होने का तथ्य मिलता है, तो सीबीआइ विधिसम्मत निर्णय लेकर मामले में आगे बढ़ सकती है. हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में तथा पीइ में मिले तथ्यों के आधार पर सीबीआइ निदेशक ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था. उन्होंने याचिका को निरस्त करने का आग्रह किया.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola