दादी को कांवर में बैठा कर रजरप्पा से शुरू की यात्रा

Updated:
विज्ञापन
दादी को कांवर में बैठा कर रजरप्पा से शुरू की यात्रा

दादी को कांवर में बैठा कर रजरप्पा से शुरू की यात्रा

विज्ञापन

रजरप्पा. सावन में बड़कागांव प्रखंड में अनोखी पहल की गयी है. लायन हार्ट जेएच यू ट्यूब हरली के बैनर तले बूढ़ी कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया. यह यात्रा मां छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा से बड़कागांव स्थित प्रसिद्ध बुढ़वा महादेव मंदिर ( 95 किमी) तक पैदल की जा रही है. इस विशेष कांवर यात्रा में कुछ युवा दादी फूलमती देवी को कांवर में बैठा कर पैदल जल यात्रा कर रहे हैं. कांवर यात्रा में अरुण कुमार, संदीप कुशवाहा, रंजन कुमार, दीपेश कुमार, उदय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, चंदन कुमार, अरविंद कुमार, शेखर कुमार, रौनक कुमार, उज्ज्वल कुमार, लालन कुमार, परवीन कुमार शामिल हैं. यह यात्रा रजरप्पा मंदिर से शुक्रवार शाम शुरू हुई है. यह अगले सोमवार को बुढ़वा महादेव मंदिर पहुंचेगी. इस यात्रा के माध्यम से युवाओं को यह संदेश दिया जा रहा है कि बुजुर्गों की सेवा ही सच्चा धर्म है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola