रामगढ़ में SIR का विशेष कैंप, नोटिस वाले मतदाताओं की मैपिंग और फॉर्म भरने का काम जारी

Updated:
विज्ञापन

SIR मैपिंग को लेकर फॉर्म भरते मतदाता व अन्य : प्रभात खबर

रामगढ़ के छावनी बालिका मध्य विद्यालय में मतदाता सूची पुनरीक्षण और मैपिंग के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया. प्रशासन ने मतदाताओं से फॉर्म भरने की अपील की है.

विज्ञापन

रामगढ़ से संजय शुक्ला की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

रामगढ़ जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य जोर-शोर से चल रहा है. जिन मतदाताओं का नाम छूट गया है या जिनकी मैपिंग नहीं हो पायी है, उन्हें जिला प्रशासन की ओर से नोटिस भेजा गया है. मंगलवार को मतदाताओं की मैपिंग एवं नाम जोड़ने के लिए रामगढ़ शहर के छावनी बालिका मध्य विद्यालय में विशेष कैंप लगाया गया.

नोटिस प्राप्त मतदाताओं के भरे जा रहे फॉर्म

रामगढ़ के अपर समाहर्ता मनिंद्र भगत के नेतृत्व में नोटिस प्राप्त मतदाताओं के फॉर्म भरे जा रहे हैं. इस संबंध में अपर समाहर्ता ने बताया कि सोमवार को 68 लोगों की मैपिंग का कार्य किया गया और फॉर्म भरा गया. मंगलवार को भी यह प्रक्रिया जारी रही.

मैपिंग कार्य पूरा कराने की अपील

अपर समाहर्ता ने आम मतदाताओं से अपील की कि जिन मतदाताओं को नोटिस भेजा गया है, वे कैंप में पहुंचकर अपनी मैपिंग का कार्य अवश्य पूरा करा लें. मौके पर काफी संख्या में लोगों ने बूथ पहुंचकर मैपिंग कराया.

ये भी पढ़ें: राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में हजारीबाग का संत रॉबर्ट स्कूल अव्वल, स्मार्ट प्लांट प्रोजेक्ट ने दिलाया पहला स्थान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola