रामगढ़ के यात्रियों के लिए राहत, रांची रोड-पतरातू में 4 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव बढ़ा
स्टेशन पर खड़े यात्री : प्रभात खबर
रेलवे ने रांची रोड और पतरातू स्टेशन पर चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की अवधि को 11 जनवरी 2027 तक बढ़ा दिया है. यात्रियों को मिलेगी राहत.
बरकाकाना से पंकज सोनी की रिपोर्ट
आपके शहर में
बरकाकाना स्टेशन के स्थान पर रांची रोड और पतरातू स्टेशन पर अस्थायी रूप से दिए गए चार जोड़ी ट्रेनों के ठहराव की अवधि को रेलवे ने बढ़ाने का निर्णय लिया है. अब इन ट्रेनों का अस्थायी ठहराव 14 अक्तूबर 2026 से 11 जनवरी 2027 तक विस्तारित किया गया है.
रांची रोड स्टेशन पर इन ट्रेनों का रहेगा ठहराव
रेलवे द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 19607 कोलकाता-मदार एक्सप्रेस रांची रोड स्टेशन पर रात 8:00 बजे पहुंचेगी, जबकि ट्रेन संख्या 19608 मदार-कोलकाता एक्सप्रेस सुबह 6:50 बजे रांची रोड पहुंचेगी. इसी प्रकार ट्रेन संख्या 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस सुबह 6:50 बजे और ट्रेन संख्या 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस रात 8:00 बजे रांची रोड पहुंचेगी.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ के इन इलाकों में 10 हजार से अधिक बकायेदारों पर कार्रवाई, काटे गये बिजली कनेक्शन
हावड़ा-भोपाल व शक्तिपुंज एक्सप्रेस का भी रहेगा ठहराव
ट्रेन संख्या 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस रांची रोड पर शाम 7:10 बजे तथा पतरातू स्टेशन पर रात 8:05 बजे पहुंचेगी. वापसी में भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस रांची रोड पर सुबह 6:50 बजे और पतरातू में सुबह 5:55 बजे पहुंचेगी. वहीं ट्रेन संख्या 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस रांची रोड पर दोपहर 1:50 बजे और पतरातू में 12:45 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस रांची रोड पर रात 8:30 बजे तथा पतरातू स्टेशन पर रात 9:25 बजे पहुंचेगी.
बरकाकाना में ठहराव की मांग बरकरार
रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को राहत मिलेगी. हालांकि बरकाकाना स्टेशन पर इन ट्रेनों के ठहराव को लेकर स्थानीय यात्रियों की मांग अब भी बनी हुई है.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ में कुख्यात अपराधी जिला बदर, 3 को तीन माह तक थाने में हाजिरी का आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए