राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में हजारीबाग का संत रॉबर्ट स्कूल अव्वल, स्मार्ट प्लांट प्रोजेक्ट ने दिलाया पहला स्थान
हजारीबाग के संत रॉबर्ट स्कूल ने 53वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रथम स्थान हासिल किया. छात्रों ने स्मार्ट प्लांट ऑटोमेशन सिस्टम पेश किया.
हजारीबाग : जिले के संत रॉबर्ट प्लस टू उच्च विद्यालय ने 53वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड में प्रथम स्थान हासिल किया है. विद्यालय के कक्षा 10वीं के बाल वैज्ञानिक प्रियांशु कुमार और आयुष कुमार ने अपनी परियोजना स्मार्ट प्लांट ऑटोमेशन सिस्टम प्रस्तुत कर यह उपलब्धि हासिल की.
आपके शहर में
पौधों की जरूरत के अनुसार होगी स्मार्ट सिंचाई
विद्यार्थियों की परियोजना पौधों की आवश्यकता के अनुसार स्मार्ट और जल-संरक्षण आधारित सिंचाई व्यवस्था पर केंद्रित है. इसका उद्देश्य पौधों को जरूरत के मुताबिक पानी उपलब्ध कराना और अनावश्यक जल खपत को कम करना है.
इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने दोनों विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना की. विद्यालय प्रबंधन ने सफलता का श्रेय विद्यार्थियों के साथ-साथ प्राचार्य, शिक्षकों, मार्गदर्शकों और पूरे विद्यालय परिवार के सहयोग को दिया.
प्राचार्य ने दी बधाई, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना
विद्यालय के प्राचार्य फादर अलबिनुस खाखा ने प्रियांशु कुमार और आयुष कुमार को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना उन्हें आगे भी नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी.
ये भी पढ़ें: DAV बरही में नशामुक्ति अभियान, छात्रों ने गीत-नाटक और चित्रकला के जरिए दिया संदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए