बरही में सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बुलेट सवार की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
बरही के जीटी रोड पर ट्रक की चपेट में आने से बुलेट सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को हजारीबाग रेफर किया गया है.
बरही : हजारीबाग जिले के बरही में जीटी रोड पर चलंगा मोड़ के पास मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बुलेट सवार तीन लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को तत्काल बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया.
आपके शहर में
घायलों की पहचान
घायलों की पहचान पड़रिया निवासी सहदेव राणा (50), मलकोको निवासी किशोर दास (40) और याकूब अंसारी (50) के रूप में हुई. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग रेफर किया गया.
हालांकि, हजारीबाग ले जाने के दौरान गंभीर रूप से घायल सहदेव राणा ने रास्ते में दम तोड़ दिया. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई.
जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक, परिजनों को दी सांत्वना
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया. विधायक मनोज यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव और एनसीपी के बरही विधानसभा प्रभारी महेश ठाकुर ने सहदेव राणा के निधन पर संवेदना व्यक्त की.
ये भी पढ़ें: दुमका में रसोइया मौत मामले में जरमुंडी विधायक समेत 9 पर केस, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए