हजारीबाग में खेल महोत्सव का आगाज, 2 हजार लोगों ने निकाला मशाल जुलूस

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग में तीन दिवसीय खेल महोत्सव के लिए मशाल जुलूस निकाला गया. इसमें 1200 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे. जानिए आयोजन की पूरी जानकारी यहां.

विज्ञापन

हजारीबाग : जिले में तीन दिवसीय खेल महोत्सव के आयोजन को लेकर मंगलवार को मशाल जुलूस निकाला गया. वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने मशाल प्रज्वलित कर खिलाड़ियों और विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों को रवाना किया. जुलूस में 2 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया. इसमें विभिन्न खेलों के 12 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने पूरे मार्ग में मशाल थामकर नेतृत्व किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

29 से 31 अगस्त तक होगा खेल महोत्सव

इसकी शुरुआत ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हर्ष अजमेरा और मेयर अरविंद कुमार राणा ने कोर कमेटी के 11 सदस्यों के साथ की. जुलूस वीर कुंवर सिंह स्टेडियम से सरकारी बस स्टैंड रोड, जिला परिषद चौक, कचहरी रोड, जीजीएस रोड, मेन रोड, झंडा चौक, मालवीय मार्ग, बड़ा बाजार और गाड़ीखाना होते हुए स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुआ. बच्चों का बैंड आकर्षण का केंद्र रहा. विभिन्न खेल संघों के खिलाड़ी अपने-अपने ड्रेस कोड में शामिल हुए. उपायुक्त हेमंत सती की पहल और मार्गदर्शन में पहली बार हजारीबाग प्रमंडलीय मुख्यालय में खेल महोत्सव का आयोजन हो रहा है.

1200 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

29, 30 और 31 अगस्त को बाबू कुंवर सिंह स्टेडियम (कर्जन ग्राउंड) में होने वाले महोत्सव में हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, रामगढ़, गिरिडीह, बोकारो और धनबाद के 1200 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे. महोत्सव में फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, खो-खो, तीरंदाजी और बैडमिंटन समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी. खिलाड़ियों के आवासन, भोजन और आवागमन की व्यवस्था जिला प्रशासन करेगा. अंतिम दिन पुरस्कार वितरण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और स्थानीय व क्षेत्रीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola