बरही में मतदाता सूची को लेकर सुनवाई, दावे-आपत्तियों का हुआ निपटारा
मतदाता सूची को लेकर सुनवाई करते पदाधिकारी : Prabhat Khabar
बरही के पंचमाधव पंचायत में मतदाता सूची में सुधार के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कई बूथों के दावा और आपत्तियों का निष्पादन किया गया.
बरही : हजारीबाग जिले के बरही अनुमंडल पदाधिकारी जोहन टुडू ने मंगलवार को बरही प्रखंड की पंचमाधव पंचायत भवन में मतदाता सूची के दावे एवं आपत्तियों के निष्पादन को लेकर सुनवाई शिविर आयोजित किया. शिविर में संबंधित बूथों के मतदाताओं से प्राप्त दावे और आपत्तियों पर सुनवाई करते हुए उनका नियमानुसार निष्पादन किया गया.
आपके शहर में
7 बूथों के मतदाताओं के दावे-आपत्तियों का हुआ निष्पादन
सुनवाई के दौरान बूथ संख्या 346, 347, 348, 349, 350, 351 और 352 से संबंधित मतदाताओं के दावे एवं आपत्तियों पर विचार किया गया. अधिकारियों ने संबंधित दस्तावेजों और दावों की जांच के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी की.
शिविर में इनकी रही मौजूदगी
शिविर में मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र गोप, जेपीएस सावना मांझी, पंचायत सचिव प्रियंका प्रकाश, सिकंदर कुमार, नागेश्वर रजक, आंगनबाड़ी सेविका अनिता देवी, आशा रजक, पूनम देवी, निशु कुमारी, नीलम देवी और कलावती देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए