दुलमी में विश्वकर्मा पूजा पर भक्ति जागरण, बिजली समस्या दूर करने के लिए मंदिर में लगेगा इनवर्टर

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल : 18 चितरपुर डी - कार्यक्रम का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्रीश्री विश्वकर्मा पूजा समिति, प्रियातु द्वारा आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी. पूजा के बाद आयोजित जागरण में कलाकारों ने भक्ति गीत सुनाए. मंदिर में इनवर्टर की सुविधा भी जल्द मिलेगी.

विज्ञापन

दुलमी. श्रीश्री विश्वकर्मा पूजा समिति, प्रियातु के तत्वावधान में आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के बाद आयोजित जागरण का शुभारंभ रामगढ़ के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने फीता काटकर किया.

विज्ञापन

इस अवसर पर ब्रह्मदेव महतो ने कहा कि विश्वकर्मा मंदिर में एक माह के अंदर इनवर्टर लगाया जायेगा. उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या के कारण मंदिर में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में परेशानी होती है. इनवर्टर लगने के बाद बिजली गुल होने की स्थिति में भी मंदिर में पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी.

भक्ति गीतों पर देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु

जागरण मंडली के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे. पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा.

कार्यक्रम में सीरु के पंचायत समिति सदस्य सुजीत महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. आयोजन को सफल बनाने में समिति के संरक्षक विश्वनाथ करमाली, संतबिलास, अजय, संजय, शिवचरण, राजू और राजदीप करमाली का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

मौके पर समिति के अध्यक्ष मनीष करमाली, सचिव राहुल करमाली, कोषाध्यक्ष राजन करमाली (छोटन), कारू राम मिस्त्री, निरंजन महतो, राहुल महतो, मनोज महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola