पीएम मोदी के जन्मदिन पर गोला के बौद्ध मठ में दीप उत्सव, 101 दीपों से जगमगाया परिसर

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल : 18गोला,02- मौके पर मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोला प्रखंड के प्राचीन खीरी बौद्ध मठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन दीप उत्सव के रूप में मनाया गया. भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष 101 दीपक जलाकर देश की सुख-समृद्धि की कामना की गई.

विज्ञापन

गोला. प्रखंड के बनतारा मठवाटांड़ स्थित प्राचीन खीरी बौद्ध मठ परिसर में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दीप उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा के चरणों के समक्ष 101 दीप जलाये गये.

विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की. 101 दीपों की रोशनी से बौद्ध मठ परिसर जगमगा उठा.

सेवा, सद्भाव और शांति का दिया संदेश

आयोजकों ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा, सद्भाव और मंगलकामना के भाव के साथ मनाया गया. भगवान गौतम बुद्ध के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर देश की सुख-समृद्धि और शांति की भी कामना की गयी.

कार्यक्रम में दीप उत्सव प्रभारी प्रदीप कुशवाहा, जगरनाथ चौधरी, शिवकुमार कुशवाहा, उत्तम कुमार कुशवाहा, अरुण कुमार दांगी, साधु चरण महतो, शंकर महतो, रूपेश कुमार, आनंद कुमार, सुनील बौद्ध, लखिंद्र कुमार, संदीप कुशवाहा, ललन कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola