गोला के पूर्व सरपंच रतिराम करमाली का निधन, 70 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
रतिराम करमाली (फाइल फोटो) | Prabhat Khabar Network
गोला प्रखंड के मगनपुर के पूर्व सरपंच और भाकपा नेता रतिराम करमाली (70) का निधन हो गया है. उनके निधन से मगनपुर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके सामाजिक योगदान को याद किया जा रहा है.
मगनपुर. भाकपा के पूर्व नेता सह गोला प्रखंड के मगनपुर निवासी रतिराम करमाली (70 वर्ष) का निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही मगनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गयी. शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और शुभचिंतक शामिल हुए.
रतिराम करमाली लंबे समय तक मगनपुर पंचायत के सरपंच रहे. पंचायत प्रतिनिधि के रूप में उन्होंने लोगों की समस्याओं को लेकर सक्रियता से काम किया. भाकपा से जुड़े रहने के दौरान भी वे जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे.
करमाली समाज के लिए भी रहे सक्रिय
रतिराम करमाली करमाली समाज के सक्रिय सदस्य रहे. समाज के लोगों को एकजुट करने और सामाजिक कार्यों में योगदान देने के लिए भी वे जाने जाते थे. ग्रामीणों के बीच उनकी पहचान मिलनसार व्यक्ति और कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में थी.
उनके निधन पर विधायक ममता देवी, बजरंग महतो, अजीत करमाली, सुनील करमाली समेत कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की. लोगों ने कहा कि रतिराम करमाली का सामाजिक जीवन और समाज के प्रति उनका योगदान हमेशा याद किया जायेगा. सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए