गोला के गांवों में धूमधाम से हुई विश्वकर्मा पूजा, जयकारों के बीच निकला विसर्जन जुलूस

विज्ञापन

भगवान विश्वकर्मा पूजा में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से मनायी गयी. मगनपुर, चोकाद, चक्रवाली, खखरा सहित कई क्षेत्रों में पूजा पंडालों में प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई. श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की.

विज्ञापन

मगनपुर (रामगढ़). गोला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से मनाई गई. मगनपुर, चोकाद, चक्रवाली, खखरा, फूलझरिया, चोपादारू, बेटुलकला, सोसो कला, हेमतपुर, जंगी, महलीडीह, सुतरी, बंदा, चाड़ी, संग्रामपुर, पतरातू, हप्पू, तोयर व गोला सहित आसपास के क्षेत्रों में पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा गया.

विज्ञापन

पूजा पंडालों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की.

बाजे-गाजे के साथ निकला विसर्जन जुलूस

शुक्रवार को कई स्थानों पर बाजे-गाजे के साथ भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए विसर्जन जुलूस में शामिल हुए. इस दौरान पूजा स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल रहा.

आयोजन में इन लोगों की रही भूमिका

पूजा आयोजन को सफल बनाने में लखी करमाली, रोहित करमाली, मोहित करमाली, आशीर्वाद करमाली, दिलीप करमाली, प्रयाग करमाली, आनंद करमाली सहित कई लोगों की भूमिका रही.

ये भी पढ़ें: भुरकुंडा के रिवर साइड में 2 महीने से जलापूर्ति ठप, रैयत विस्थापित मोर्चा ने दी आंदोलन की चेतावनी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola