भुरकुंडा के रिवर साइड में 2 महीने से जलापूर्ति ठप, रैयत विस्थापित मोर्चा ने दी आंदोलन की चेतावनी
रैयत विस्थापित मोर्चा के केंद्रीय कोषाध्यक्ष रंजीत बेसरा
भुरकुंडा कोयलांचल के रिवर साइड क्षेत्र में पिछले दो महीनों से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है. स्थानीय लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं. रैयत विस्थापित मोर्चा ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान न होने पर वे जोरदार आंदोलन करेंगे.
भुरकुंडा (रामगढ़). भुरकुंडा कोयलांचल के रिवर साइड क्षेत्र में पिछले दो महीनों से जलापूर्ति ठप रहने से स्थानीय लोग परेशान हैं. इसको लेकर रैयत विस्थापित मोर्चा ने आंदोलन की चेतावनी दी है. रैयत विस्थापित मोर्चा के केंद्रीय कोषाध्यक्ष रंजीत बेसरा ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन की अप्रभावी प्रतिक्रिया के कारण रिवर साइड की विभिन्न कॉलोनियों में पिछले दो महीनों से पानी की सप्लाई बंद है. स्थानीय लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं.
लोग दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं. एक माँ को हर सुबह कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है ताकि उसके बच्चे प्यासे न रहें. उन्होंने कहा कि कई बार प्रबंधन को मौखिक और लिखित शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई. रैयतों की जमीन पर कोयले का उत्पादन हो रहा है. फिर भी, उन्हें पानी जैसी बुनियादी सुविधा नहीं मिल रही है.
पानी की समस्या पर मोर्चा का अल्टीमेटम
रंजीत बेसरा ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो रैयत विस्थापित मोर्चा सीसीएल के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेगी. इसकी पूरी जिम्मेदारी सीसीएल प्रबंधन की होगी.
ये भी पढ़ें: उरीमारी: सयाल और बिरसा परियोजना में धूमधाम से हुई विश्वकर्मा पूजा, सुरक्षा नियमों के पालन पर जोर
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए