गोला में करम महोत्सव की धूम, जयराम महतो बोले- नयी पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का प्रयास

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद अतिथि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोला प्रखंड के सरलाखुर्द गांव में शुक्रवार को करम महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. इस दौरान पारंपरिक लोकगीत और झूमर नृत्य ने सभी का मन मोह लिया. महोत्सव का मुख्य उद्देश्य नयी पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ना रहा.

विज्ञापन

गोला(रामगढ़). गोला प्रखंड के सरलाखुर्द गांव में शुक्रवार को करम महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से डुमरी विधायक जयराम महतो शामिल हुए. उन्होंने कहा कि करम पर्व झारखंड की समृद्ध आदिवासी एवं लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है. यह प्रकृति के प्रति सम्मान, भाई-बहन के अटूट रिश्ते, कृषि की समृद्धि और सामुदायिक एकता का प्रतीक है, जो इसे विशेष बनाता है.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महोत्सव के माध्यम से नयी पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. और इस प्रयास को महोत्सव में प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बल मिला.

करम गीतों पर झूमीं महिलाएं और युवतियां

इस दौरान युवतियों एवं महिलाओं ने करम के झुमर व लोकगीतों पर झूमर नृत्य प्रस्तुत किया. कलाकारों ने भी लोकगीत व नृत्य प्रस्तुत किये, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा.

इससे पूर्व पारंपरिक रीति-रिवाज से करम डाल की स्थापना की गई और विधिवत पूजा-अर्चना हुई. महिलाओं एवं युवतियों ने करम गीत गाकर करम देवता की आराधना की और परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की. युवाओं ने भी पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया.

ये लोग रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, जिनमें जेएलकेएम केंद्रीय महासचिव संतोष चौधरी, पूजा महतो, बेबी महतो, रुपा महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष पवन महतो, जिलाध्यक्ष देवानंद महतो, पनेश्वर महतो, पांडव महतो, मुख्तार अंसारी, अशोक चक्रपाणि सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल थे, ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

ये भी पढ़ें: भुरकुंडा के रिवर साइड में 2 महीने से जलापूर्ति ठप, रैयत विस्थापित मोर्चा ने दी आंदोलन की चेतावनी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola