चुट्टूपालू घाटी में पलटा चारकोल लदा हाइवा, चालक घायल; कार को पीछे से मारी टक्कर
चुट्टूपालू घाटी में पलटा हाइवा व सडक पर बिखरा चारकोल. | Prabhat Khabar Network
रामगढ़-रांची फोरलेन पर चुट्टूपालू घाटी में एक बड़ा हादसा हुआ. तारकोल से लदा हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक घायल हो गया और सड़क पर चारकोल फैल गया. इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा.
रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
रामगढ़. रामगढ़-रांची फोरलेन की चुट्टूपालू घाटी में शुक्रवार सुबह तारकोल लदा हाइवा अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गया. हादसे में चालक को हल्की चोट लगी. हाइवा रांची से रामगढ़ की ओर आ रहा था. सूचना पर रामगढ़ थाना के एसआई पंकज सिंह सदलबल घटनास्थल पहुंचे और घायल चालक को अस्पताल भेजा.
हाइवा (जेएच02जेड-2099) पर लदा चारकोल सड़क पर बिखर गया. हादसे के बाद कुछ देर तक आवागमन प्रभावित रहा. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को कब्जे में ले लिया.
कार को पीछे से टक्कर
वहीं, दूसरी घटना में कार (जेएच01-ईटी-9396) क्षतिग्रस्त हो गयी. बताया गया कि कार रांची से रामगढ़ की ओर आ रही थी. इसी दौरान पीछे से आ रहे किसी वाहन ने कार में जोरदार टक्कर मार दी. इससे कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
कार सवार दो लोगों को हल्की चोट लगी, जिन्हें अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है.
ये भी पढ़ें: हटिया ग्रिड का 50 MVA ट्रांसफॉर्मर खराब, अब लगेगा 80 MVA का नया पावर उपकरण; प्रभावित इलाकों में बिजली होगी बहाल
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए