विश्वकर्मा पूजा पर बलसगरा में भक्तिमय माहौल, गैराज और प्रतिष्ठानों में हुई विधि-विधान से पूजा
विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा | Prabhat Khabar Network
गुरुवार को बलसगरा और आसपास के क्षेत्रों में भगवान विश्वकर्मा पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया. श्रद्धालुओं ने गैराजों और प्रतिष्ठानों में विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि और कारोबार में उन्नति की कामना की.
बलसगरा. बलसगरा और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर घरों, वाहन गैराज, फिल्टर वाटर मशीन समेत विभिन्न प्रतिष्ठानों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि और कारोबार में उन्नति की कामना की.
पूजा के दौरान पंडितों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करायी. कई लोगों ने अपने दोपहिया और चार पहिया वाहनों को फूल-पत्तियों से आकर्षक ढंग से सजाया. वहीं, वाहन गैराजों को टेंट, गुब्बारे और साउंड सिस्टम से सजाया गया था.
पूजा स्थलों पर उमड़ी भीड़
पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. आसपास के लोग अपने घरों से निकलकर विभिन्न गैराजों और पूजा स्थलों पर पहुंचे तथा भगवान विश्वकर्मा का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया. पूरे क्षेत्र में दिनभर विश्वकर्मा पूजा को लेकर उत्साह और भक्तिमय माहौल बना रहा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए