महाधरना की सफलता के लिए वैश्य मोर्चा की बैठक

Updated:
विज्ञापन
महाधरना की सफलता के लिए वैश्य मोर्चा की बैठक

जवाहर नगर स्थित कार्यालय में गुरुवार को झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई. अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने की.

विज्ञापन

भुरकुंडा. जवाहर नगर स्थित कार्यालय में गुरुवार को झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई. अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने की. बैठक में 23 अप्रैल को रांची राजभवन के समक्ष आयोजित वैश्य अधिकार महाधरना की तैयारी पर चर्चा की गयी. कहा गया कि सरकार ओबीसी व वैश्यों के साथ छल कर रही है. चुनाव के वक्त सभाओं में वादा करती है और फिर अपने वादे से मुकर जाती है. ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण, वैश्य आयोग का गठन, जाति आधारित जनगणना, छोटे दुकानदारों के 10 लाख रुपये तक की ऋण माफी, वैश्य समाज की लूटी गयी जमीन वापसी, ऑनलाइन मार्केटिंग पर रोक लगाने आदि मुद्दों पर वैश्य मोर्चा लगातार आवाज उठा रही है. लेकिन सरकार इतनी बड़ी आबादी वाले समाज की मांगों को दरकिनार किये हुए है. बैठक में बड़ी संख्या में 23 अप्रैल के महाधरना में पहुंचने का आह्वान किया गया. बैठक का संचालन केंद्रीय संगठन सचिव लखन अग्रवाल ने किया. बैठक में संजय साहू, हीरानाथ साहू, ढ़लन साव, इंदुभूषण गुप्ता, कपिल प्रसाद साहू, रामाशंकर राजन, वीरेंद्र कुमार, गुड्डू साहा, राहुल कुमार साहू, डॉ अरविंद कुमार, हलधर साहू, अशोक साव, रघु साहू, धनेश्वर साव, मैनेजर प्रसाद, संजय प्रसाद, दीपक प्रसाद, अनिल साव उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola