उरीमारी में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, कैलाश मंदिर की तर्ज पर बनेगा पंडाल
बैठक करते पूजा समिति के लोग | Prabhat Khabar Network
उरीमारी क्षेत्र में दुर्गा पूजा की धूम शुरू हो गई है। इस साल का पंडाल महाराष्ट्र के एलोरा स्थित कैलाश मंदिर की तर्ज पर बनाया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आकर्षण होगा। पूजा समिति ने तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक मरम्मत कार्यों पर जोर दिया।
उरीमारी. दुर्गा पूजा को लेकर उरीमारी क्षेत्र में तैयारी तेज हो गयी हैं. सोमवार को दुर्गा पूजा समिति ने हैसाबेड़ा गांव व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर पंडाल, साफ-सफाई, बिजली, सड़क व पुल-पुलिया की स्थिति का जायजा लिया. पूजा से पहले आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा कराने का निर्णय लिया गया.
बैठक में पंडाल, प्रतिमा, लाइटिंग, साउंड, सांस्कृतिक कार्यक्रम व मेला आयोजन पर चर्चा हुई. समिति के अनुसार, पंडाल, प्रतिमा, लाइटिंग व साउंड पर करीब 14.45 लाख रुपये खर्च होंगे. संचालक शिव कुमार बेदिया ने बताया कि इस वर्ष पंडाल महाराष्ट्र के एलोरा स्थित कैलाश मंदिर की तर्ज पर बनाया जायेगा.
बैठक में चंदन कुमार, कृष्ण कुमार घोष, सर्वजीत कुमार व ठेकेदार संजय श्रीवास्तव, सीताराम किस्कू, लालो महतो, महादेव बेसरा, कानू मरांडी, रुस्तम सोहराब, महावीर साव, सुरेश प्रसाद, शिबू हेम्ब्रम, संजय कुमार यादव, गणेश मांझी, जतरू बेसरा आदि उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए