::::वीर सैनिकों के सम्मान ने भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन
::::वीर सैनिकों के सम्मान ने भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

::::वीर सैनिकों के सम्मान ने भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन

गिद्दी. भाजपा ने मंगलवार को गिद्दी में वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली. पुलवामा हमले के बाद भारत की सैन्य शक्ति के प्रदर्शन, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गोली का जवाब गोला से देने के संकल्प को सलाम करते हुए यह यात्रा आयोजित की गयी. तिरंगा यात्रा गिद्दी दुर्गा मंडप से प्रारंभ होकर गिद्दी हॉस्पिटल चौक तक पहुंची. यहां पर स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद और भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. तिरंगा यात्रा में प्रभारी मुरारी सिंह, सांसद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम पांडेय, गुंजन साव, मंडल अध्यक्ष बसंत प्रजापति, राजू रंजन तिवारी, वकील महतो, करुण सिंह, वृजकिशोर पाठक, राजदीप प्रसाद, नारायण महतो, चंदन सिंह, गिरजा सिंह, सियाराम सिंह, पंकज सिंह, दिनेश गोप, सुजीत राम, कृष्णा राम, अनिल राम, अनिल कुमार, खेमलाल यादव, किशोर राम, रामविलास महतो, सुरेंद्र करमाली, शंभूनाथ महतो, रोहित महतो, रविंद्र सिंह, अवतार सिंह शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola