हथियार के बल पर धमकी दी, दहशत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिद्दी सी परियोजना के कैंटीन के नजदीक सोमवार को अपराधियों ने आइपीएल कंपनी के एक स्टॉफ के कनपटी में पिस्टल सटा दी और धमकी दी

विज्ञापन

गिद्दी(हजारीबाग). गिद्दी सी परियोजना के कैंटीन के नजदीक सोमवार को अपराधियों ने आइपीएल कंपनी के एक स्टॉफ के कनपटी में पिस्टल सटा दी और धमकी दी. यह घटना दिन के लगभग एक बजे की है. इससे आइपीएल कंपनी के स्टॉफ व गिद्दी सी लोकल सेल के मजदूरों में दहशत है. जानकारी मिली है कि गिद्दी सी लोकल सेल में आइपीएल कंपनी के लिए कोयला उठाव किया जा रहा है. कंपनी के दो स्टॉफ कैंटीन में खाना खा रहे थे. इसी दौरान दो अपराधी बाइक से वहां पहुंचे. इसके बाद अपराधियों ने एक स्टॉफ को बाहर बुलाया और उस पर पिस्टल भिड़ा दिया. अ���राधियों ने बिना बात किये गाड़ी नहीं निकालने की धमकी दी है. इसके बाद दोनों अपराधी हथियार लहराते हुए बाइक से भाग निकले. आइपीएल कंपनी के स्टॉफ को किस अपराधी गिरोह ने धमकी दी है. इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है. स्टॉफ ने बताया कि दोनों अपराधी अपना चेहरा कपड़ा से ढके और हेल्मेट पहने हुए थे. आइपीएल के स्टॉफ ने इसकी जानकारी गिद्दी सी प्रबंधन को दे दी है. गिद्दी पुलिस का कहना है कि इसकी सूचना अभी नहीं मिली है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola