..होमगार्ड नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

Updated:
विज्ञापन
..होमगार्ड नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज से मुलाकात की.

विज्ञापन

रामगढ़. सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने जिले में होमगार्ड की नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को बताया कि राज्य सरकार के विभागीय आदेश के बावजूद रामगढ़ जिले में होमगार्ड नियुक्ति प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो सकी है. राजीव जायसवाल ने कहा कि रामगढ़ जिला युवा बहुल है व यहां के युवक-युवतियां होमगार्ड के माध्यम से सेवा करना चाहते हैं. उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया की देरी समाप्त कर शीघ्र विज्ञापन जारी करने की मांग की. उपायुक्त फ़ैज़ अक़ अहमद मुमताज ने होमगार्ड नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के लिये आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. इस मौके पर छात्र नेता गौतम कुमार महतो, होमगार्ड अभ्यर्थी संघ के सामीर अय्यूबी, नितीश कुमार महतो, सन्नी देओल महतो, बीरेंद्र करमाली, पिंटू करमाली, सिकेंद्र कुमार, ट्विंकल कुमार सहित बड़ी संख्या में होमगार्ड अभ्यर्थी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola