अनुश्रवण टीम ने रैलीगढ़ा विद्यालय का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अनुश्रवण टीम ने रैलीगढ़ा विद्यालय का किया निरीक्षण

विज्ञापन

गिद्दी (हजारीबाग). जिला स्तरीय अनुश्रवण टीम के सदस्यों ने शुक्रवार को अनुग्रह नारायण सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय, रैलीगढ़ा का निरीक्षण किया. निरीक्षण दल में शामिल झारखंड शिक्षा परियोजना के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी संजय तिवारी, प्रकाश कुमार, शिवकुमार प्रसाद ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार से प्रोजेक्ट इंपैक्ट व प्रयास कार्यक्रम के तहत चलायी जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली. टीम के सदस्यों ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की और कई सवाल किये. बच्चों ने उन्हें जवाब दिया. बच्चों के जवाब से टीम संतुष्ट दिखी. विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के बीच आपसी सामंजस्य तथा विद्यालय में चल रही विभिन्न गतिविधियों की प्रगति को देख कर टीम ने संतोष जताया. इस दौरान शिक्षक कंचन कुमार, एमएम तिवारी, ललन शर्मा, दिवाकरकांत त्रिवेदी, महावीर महतो, दिलनवाज अहमद, रितेश कुमार, नवीन कुमार, सोनू कुमार मिश्रा, सिकंदर प्रसाद साहू, हेमंत कुमार, इमरान खातुन, विशंभर पांडेय, सुभाष कुमार, विशाल श्रीवास्तव, प्रिंस कुमार, कृष्णा कुमार, डेजी कुमारी उपस्थित थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola