बुचा बांध वार्षिकोत्सव की तैयारी जोरों पर

Updated:
विज्ञापन
बुचा बांध वार्षिकोत्सव की तैयारी जोरों पर

बुचा बांध वार्षिकोत्सव की तैयारी जोरों पर

विज्ञापन

पतरातू. बुचा बांध पतरातू के वार्षिकोत्सव को लेकर तैयारी चल रही है. पीवीयूएनएल के अधिकारी समरजीत कुमार सामंता ने शुक्रवार को बुचा बांध पहुंच कर तैयारी का जायजा लिया. आयोजन समिति को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. बताया गया कि 13 फरवरी को बुचा बांध में पूजा होगी. अगले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, झामुमो के केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया उपस्थित रहेंगे. तैयारी में जय बाबा बुचा ट्रस्ट के सदस्य गुलशन कुमार, सरोज प्रसाद, महानंद सिंह, महेश प्रसाद, शशि पाठक, उदय अग्रवाल, नरेंद्र प्रसाद, सुशील सिंह, मनोज साहू, चंद्रमा नारायण ठाकुर, दिगंबर सिंह, रवि दत्ता, संजय सिंह, संजय प्रसाद, मनोज साहू आदि सक्रिय हैं.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola