हिंदी पखवाड़े में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, संदीप कुमार रहे प्रथम
हिंदी पखवाड़ा के तहत आयोजित प्रश्नोत्तरी में शामिल विद्यार्थी व अन्य | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ कॉलेज में हिंदी पखवाड़े के दौरान एक ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई. छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति अपनी रुचि दिखाई. प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा.
रामगढ़. रामगढ़ कॉलेज में चल रहे हिंदी पखवाड़ा के तहत रविवार को भाषा, साहित्य, मुहावरों और लोकोक्तियों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें विद्यार्थियों से हिंदी भाषा और साहित्य से जुड़े ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक प्रश्न पूछे गये. विद्यार्थियों ने उत्साह और सक्रियता के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.
हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ अनामिका प्रिया ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों का भाषा और साहित्य के साथ-साथ समाज और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ाव मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों से हिंदी को विद्यार्थियों के लिए अधिक रोचक, जीवंत और आत्मीय बनाने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रतियोगिता में इतिहास विभाग स्नातकोत्तर समसत्र दो के संदीप कुमार ने प्रथम, सिमरन ने द्वितीय और राजनीति विज्ञान स्नातक की रिमझिम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 24 सितंबर को हिंदी पखवाड़ा के समापन समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा.
सहायक अध्यापक राहुल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. उन्होंने विजेता विद्यार्थियों के प्राप्त अंकों की जानकारी साझा की. प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में सीखने के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल रहा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए